भारतीय स्टेट बैंक कलियर द्वारा हद्दीपुर ग्रांट मे ग्राहक सेवा केंद्र खुला,विधायक फुरकान अहमद व क्षेत्रीय प्रबंधक शलभ शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
![]()
भारतीय स्टेट बैंक कलियर द्वारा हद्दीपुर ग्रांट मे ग्राहक सेवा केंद्र खुला,विधायक फुरकान अहमद व क्षेत्रीय प्रबंधक शलभ शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
प्रधान संपादक:-सत्तार अली
Tahalka1news, portal
सम्पर्क सूत्र:-9760333318
पिरान कलियर कलियर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा हद्दीपुर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है जिसका उद्घाटन विधायक फुरकान अहमद व क्षेत्रीय प्रबंधक शलभ शर्मा ने फीता काटकर किया है।

इस मौके पर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि यह घाड़ क्षेत्र होने से क्षेत्र की जनता को अब पिरान कलियर बैंक में नहीं जाना पड़ेगा यहीं से उसके सभी बैंकिंग कार्य होते रहेंगे। साथ ही कहा है की ग्रामीण अंचल में ग्राहक सेवा केंद्र की बहुत जरूरत थी जो अब भारतीय स्टेट बैंक द्वारा यहां पर ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर पूरी की गई है साथ ही कहा है कि यह अच्छी पहल है जिसका आसपास के गांव वालों को भी इसकी सुविधा मिल पाएगी
वही क्षेत्रीय प्रबंधक शलभ शर्मा ने कहा कि यहां के ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा के साथ-साथ अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाता खोलने का भी लाभ मिलता रहेगा वही शाखा प्रबंधक ललित नैनवाल ने कहा है कि हमारे बैंक की शाखा ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र जगह जगह पर खोलकर सर्विस दे रही है। हमारी पहले से ही नियत रहती है कि हमारे द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचता रहे।
इस अवसर पर सभासद नाजिम त्यागी, अकरम साबरी सभासद पति,खालिद प्रॉपर्टी डीलर ,कल्लू त्यागी, मंदसौर प्रधान, शहजाद प्रधान, रजत सैनी, कासिम खान फरहान, इमरान आदि लोग उपस्थित रहे।

OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक