गजब::कलियर पुलिस ने महिला खाईबाड को किया गिरफ्तार
![]()
गजब::कलियर पुलिस ने महिला खाईबाड को किया गिरफ्तार
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला खाईबाड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची गट्टा ,पेन व ₹840 की नकदी बरामद की हैै।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव में पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक महिला को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम निक्की पत्नी स्वर्गीय राजेश पुत्री कुंवर पाल निवासी ग्राम तेलीवाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार बताया है। उक्त महिला सार्वजनिक रूप से सटे की खाईबाडी कर रही थी। आरोपी महिला के विरूद्ध सार्वजनिक रूप से जुआ अधिनियम के अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जा रही है।साथ बताया है की गिरफ्तार महिला लंबे समय से सट्टे की खाईबाड़ी करती आ रही थी।
पुलिस टीम मे कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली,हेड कांस्टेबल दर्शन कौर,कॉन्स्टेबल अमित, दौलत चौहान आदि सामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित