July 12, 2026 04:55:08 pm

मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं,विनय रोहिला पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड

Loading

मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं,विनय रोहिला पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड

कलियर विधानसभा के ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज मे भाजपा संयुक्त मोर्चा का हुआ सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318

पिरान कलियर । रविवार को पिरान कलियर विधानसभा में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्म्मेल का आयोजन ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में किया गया है।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विनय रोहिला पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड ने शिरकत की। भाजपा के पिरान कलियर विधानसभा स्तरीय सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन में विनय रोहिला ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को गिनवाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित ,वंछित , दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।

कलियर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर आगे बढ़ रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में फ्री राशन, एलपीजी सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ भारत के हर पात्र नागरिक को बिना किसी भेद भाव के मिल रहा है। 2024 में देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाना है।

इस अवसर पर शोभाराम प्रजापति जिलाध्यक्ष,
मुकेश रोड संयोजक सयुक्त मोर्चा, सम्मेलन,सावित्री मंगला मंडल प्रभारी, आदित्य रोड मंडल अध्यक्ष,पंकज पाल मंडल अध्यक्ष,संदीप पुरी,पंकज,सुरेश, उमेश धीमान महामंत्री,दयानती नेगी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,नीता रानी,अनिता,नीतू त्यागी, प्रभा भट्ट,अमित सैनी, राकेश गोस्वामी, मुर्सलीन उर्फ़ बाबा भाई मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कलियर, शमीम सलमानी, सोहन सिंह राणा आदि सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे