हज यात्रा 2023:: हज आवेदक 17 अप्रेल 2023 से 24 अप्रैल 2023 के बीच जमा करे दूसरी किस्त
![]()
हज यात्रा 2023:: हज आवेदक 17 अप्रेल 2023 से 24 अप्रैल 2023 के बीच जमा करे दूसरी किस्त
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । उत्तराखण्ड राज्य हज समिति खतीब अहमद अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के सर्कुलर सं0 11 दिनांक 14 अप्रैल 2023 के द्वारा हज 2023 मे उत्तराखण्ड राज्य से हज पर जाने वाले चयनित हाजियों को बैलेंस धनराशि की दूसरी किस्त रू0 1,70,000/- निर्धारित की गई है। बैलेंस धनराशि जमा किये जाने की समय सीमा दिनांक 17 अप्रेल 2023 से 24 अप्रैल 2023 तक अंतिम तारीख निर्धारित की गयी है। जिसमे हवाई जहाज का किराया एवं रिहाईस व सऊदी अरब के व्यय की धनराशि तृतीय किस्त निर्धारित होने के उपरान्त अतिशीघ्र जमा कराये जाने से अवगत कराया जायेगा। द्वितीय किस्त की धनराशि ऑन लाईन अथवा हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक अथवा युनियन बैंक ऑफ इण्डिया में जमा कराये जाने के बाद उक्त पे इन स्लिप उत्तराखण्ड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर, रूडकी जनपद हरिद्वार में जमा करायी जानी है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in से पे-इन- स्लिप प्राप्त कर सकते है। निर्धारित समय पर द्वितीय अथवा तृतीय किस्त की धनराशि जमा न कराने वाले हज आवेदकों का चयन हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा निरस्त कर दिया जायेगा।

हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल नवनीत सिंह बने हरिद्वार के कप्तान,देखे लिस्ट