धनोरी पुलिस ने चोरी 8 मोबाइल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
![]()
धनोरी पुलिस ने चोरी 8 मोबाइल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
धनोरी । कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौरी पुलिस चौकी ने पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनी के 8 मोबाइल पर बरामद कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी तीन मुकदमे चोरी के पंजीकृत है।और वह मोबाईल चोरी के मामले मे जेल जा चुका है।धनोरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया है कि चौकी क्षेत्र के गाँव मे घरों से मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही थी इस संबंध में थाना कलियर पुलिस द्वारा एक टीम का गठन किया गया था टीम द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए इस प्रकार की घटनाओं में जेल गए हुए अपराधियों व इलेक्ट्रॉनिक सर्विस लाइन के माध्यम से तैलीवाला उर्फ़ शिवदासपुर गढ़ मीरपुर जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति सलमान पुत्र युसूफ निवासी ग्राम गढ़ मीरपुरर थाना रानीपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया है कि वह मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है और वह पिरान कलियर थाने क्षेत्र से मोबाइल चोरी की घटनाओं में पहले भी जेल जा चुका है पुलिस द्वारा आरोपी से विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में धनोरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर, कांस्टेबल राहुल नेगी, दौलत चौहान आदि शामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत