April 16, 2026 04:53:17 pm

ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाने वाले जुआरियों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से 9 बाइक ताश की गड्डी व नगदी की बरामद

Loading

ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाने वाले जुआरियों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से 9 बाइक ताश की गड्डी व नगदी की बरामद

ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318

पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश की गड्डी से हार जीत की बाजी लगाने वाले चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी नो मोटरसाइकिल व नगदी बरामद कर चारों आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मौके से बरामद मोटरसाइकिल को सीज करने की कार्रवाई की गई।

कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि थाना क्षेत्र में संगधित अपराधियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मेहवड़ कला गांव के पास आम के बाग में सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल टावर के पास कुछ व्यक्ति ताश की गड्डी से हार जीत का जुआ खेल रहे है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर छापा मार 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 52 पत्ते की ताश की गड्डी व 12400 रुपये की नगदी बरामद कर मौके पर खड़ी नो मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने लाकर पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मोमिन पुत्र हबीब व शाहरुख पुत्र खुर्शीद निवासी मेहवड़ कला व अशोक कुमार पुत्र जय सिंह निवासी कन्हापुर व शाहरुख पुत्र रईस निवासी मुकर्रबपुर बताया।मौके से बरामद मोटरसाइकिलो को सीज कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नवीन नेगी,हेड कांस्टेबल जमशेद अली, इलियास अली,होमगार्ड दीपक रावत, ललित कुमार, अंकित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे