भारतीय किसान सेना के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए इसराइल अहमद, संगठन जिला अध्यक्ष एडवोकेट शादाब अली ने सौंपा नियुक्ति पत्र
![]()
भारतीय किसान सेना के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए इसराइल अहमद, संगठन जिला अध्यक्ष एडवोकेट शादाब अली ने सौंपा नियुक्ति पत्र
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । भारतीय किसान सेना यूनियन गैर राजनीतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार के आदेशानुसार पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी के निर्देशानुसार संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शादाब अली ने इसराइल अहमद को जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है ।

इसी दौरान नवनियुक्त भारतीय किसान सेना के हरिद्वार जिला उपाध्यक्ष इसराइल अहमद ने कहा है कि उन्हें संगठन में जो जिम्मेदारी दी गई है संगठन में उसे वह निर्वाह करता रहूंगा और वह आमजन व किसानों के मुद्दे को शासन प्रशासन तक उठाता रहूंगा

साथ ही उन्होंने किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार का आभार व्यक्त किया और कहा है की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार के आदेशानुसार 4 मार्च 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें किसानों से व आम जनता से जुड़े आठ मुद्दों को उठाया जाएगा । सरकार से मांग की जाएगी की एम एस पी गारंटी कानून बनाना,गन्ने का मूल्य कम से कम ₹450 प्रति क्विंटल एवं किसानों के ट्रैक्टर पर लगाए गए चालान वापिस हो ,10 साल पुराने ट्रैक्टर पर जो प्रतिबंद लगा रहे हैं उसे वापस लिया जाए, बिजली विभाग वालों का भी भ्रष्टाचार बंद हो, उधम सिंह नगर में एक क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाए, बढ़ेड़ी राजपूताना जल्द से जल्द ओवर ब्रिज बनवाए जाए और पिरान कलियर शरीफ में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराया जाए इन आठ बिंदुओं पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को रखा जाएगा।

इस मौके पर भारतीय किसान सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता , प्रदेश अध्यक्ष आरिफ साबरी जिला अध्यक्ष एडवोकेट शादाब अली एवं प्रधान अकबर अली, इब्राहिम अहमद, कुर्बान अली, सत्तार अली भारी संख्या में मौजूद रहे।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार