May 25, 2026 03:13:42 pm

गांजा तस्कर महिला 3.446 किलोग्राम गांजे सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Loading

गांजा तस्कर महिला 3.446 किलोग्राम गांजे सहित गिरफ्तार

संपादक:-सत्तार अली
tahalka1news

काशीपुर । पुलिस ने एक महिला को 3.446 किग्रा. गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल एसओजी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध महिला मुरादाबाद रोड पर खड़ी है। उसके पास गांजा हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मुरादाबाद रोड स्थित आर्य नगर के पास पहुंची, जहां एक महिला बैग लेकर खड़ी थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.446 किग्रा. गांजा बरामद हुआ। इस पर टीम ने आरोपी महिला परमजीत कौर पत्नी स्व. रंजीत सिंह निवासी मुकुंदपुर, आईटीआई, काशीपुर को गिरफ्तार कर आरोपी महिला तस्कर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे