गौरा शक्ति एप के माध्यम से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना जरूरी है,,उप निरक्षक करुणा रॉकली
![]()
रुड़की।हरिद्वार जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिका उत्पीड़न रोकने के लिए आरंभ किया गया “गौरा शक्ति एप” अभियान के अंतर्गत मोहनपुरा क्षेत्र में एप के बारे में जानकारी दी गई।सिविल लाइन कोतवाली सब इंस्पेक्टर करुणा रॉकली व वंदना त्यागी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शुरू किये गये ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से किसी भी महिला या बालिका को उन पर पुरुष द्वारा हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न से बचाव के लिए पुलिस की ओर से उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।प्रत्येक महिला एवं बालिका को अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करना है और एक बटन दबाते ही पुलिस उनकी तत्काल सहायता के लिए किसी भी समय उपलब्ध रहेगी।समाज सेविका सपना चौहान ने मोहनपुरा में शिविर लगाकर पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस गौरा शक्ति एप के माध्यम से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की बात कही तथा कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी प्राप्त की।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड