कलियर उर्स मे कड़ी सुरक्षा के बीच पहुँचा 150 पाकिस्तानी जयरीनो का जत्था,,ख़ुफ़िया तंत्र रहा अलर्ट
![]()
कलियर उर्स मे कड़ी सुरक्षा के बीच पहुँचा 150 पाकिस्तानी जयरीनो का जत्था,,ख़ुफ़िया तंत्र रहा अलर्ट
चीफ एडिटर सत्तार अली
तहलका1न्यूज पोर्टल
पिरान कलियर
पिरान कलियर। शुक्रवार को कलियर साबरी उर्स में पड़ोसी देश पाकिस्तानी 150 व एक लाईजन ऑफिसर सफक्कत अली जलवानी सहित 151 जयरीनो का जत्था अमन का पैगाम लेकर लाहौरी ट्रेन से सुबह रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सीओ रुड़की विवेक कुमार ने जत्थे की अगवानी की वहा पर मेला आयोजन समिति के सयोंजक अफजल मंगलोरी फुल मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया है।जत्थे को परिवहन की बस के द्वारा कलियर उर्स के लिए पुलिस व जिला प्रशासन तथा खुफिया तंंत्र की स्पेशल ब्राच द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। पाकिस्तानी जायरीन सुबह 6 बजे पंजाब पुलिस की कड़ी बीच रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुचे। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबन्ध किय गए थे।पाकिस्तानी जायरीनों को रोडवेज की बसो से कलियर लाया गया।सुबह से ही मेला अधिकारी वे जेएम विजय नाथ शुक्ला,मेला नोडल अधिकारी एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार, मेला प्रभारी बीएल भारती, कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी,दरगाह मेला आयोजन समिति सयोंजक अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी,रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुचकर पाकिस्तानी जायरीनों की सुरक्षा व्यवस्था की।और पाकिस्तानी मेहमानो को रोडवेज की बसो में भी ठीक तरह से सुविधा कराई गई।कलियर पहुचने पर पाकिस्तानी जायरीनों ने नास्ता पानी किया। सीओ रुड़की ने बताया की इस बार 150 पाकिस्तानी जायरीन कलियर उर्स में आये है।जायरीनों को साबरी गेस्ट हॉउस में ठहराया गया है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे और एलआईयु के जवानो को भी तैनात किया गया है।यही पर जायरीनों के खान पान की व्यवस्था की गई है।उन्होंने कहां पाकिस्तानी जायरीनो को किसी तरह की खानपान की परेशानी नही होने दी जाएगी। साथ हि पाकिस्तानी जयरीनो को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बहार जाने नही दिया जायेगा। अंदर ही खाने पिने की व्यस्था साबरी गेस्ट हाउस मे ही की जाएगी इसके लिए दरगाह प्रबंधक सफीक अहमद दरगाह स्टाफ को लगाया गया है।

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना