बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
![]()
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
250 CCTV फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग का कमाल कलियर दरगाह से अगवा मासूम लक्सर में मिला
tahalka1news
कलियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पिरान कलियर पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामले का मात्र चार दिनों में सफल खुलासा करते हुए सात माह के अपहृत मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आधुनिक तकनीक और अथक मेहनत के चलते न केवल बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया बल्कि अपहरण की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
घटना 7 जून 2026 की है, जब बिहार के सीतामढ़ी जनपद की निवासी कलसूम खातून ने कोतवाली पिरान कलियर में सूचना दी कि उनका सात माह का नाती मोहम्मद अली रजा दरगाह परिसर से अचानक लापता हो गया है। बच्चा अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ मां के साथ दरगाह परिसर में मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। एसपी देहात और सीओ भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने दरगाह परिसर से लेकर रुड़की, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच शुरू की।
जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मोबाइल सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस संदिग्धों तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान एक विकलांग महिला की वैशाखियां और अपहृत बच्चे के दोनों हाथों में छह-छह उंगलियां पुलिस के लिए अहम पहचान का आधार बनीं।
लगातार चार दिन तक चले अभियान के बाद 11 जून को पुलिस को सूचना मिली कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक विकलांग महिला बच्चे को लेकर भीख मांग रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से सात माह के मासूम मोहम्मद अली रजा को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं पास में मौजूद उसके साथी समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया कि वह बचपन से पोलियोग्रस्त है और भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। उसके साथ रहने वाला समीर कोई काम नहीं करता था। दोनों कुछ समय से पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में रह रहे थे। दरगाह परिसर में छोटे बच्चों को गोद में लेकर भीख मांगने वाली महिलाओं को अधिक पैसे मिलते देख दोनों के मन में किसी बच्चे का अपहरण कर उसे भीख मांगने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनी।
आरोपियों ने एक सप्ताह तक बच्चे और उसके परिवार पर नजर रखी। उन्होंने देखा कि बच्चे की मां मानसिक रूप से कमजोर है और बच्चे की देखभाल ठीक से नहीं कर पा रही है। इसके बाद 7 जून की शाम मौका मिलते ही समीर ने दरगाह परिसर से मासूम का अपहरण कर लिया और उसे लंढौरा ले जाकर महिला के हवाले कर दिया। दोनों की योजना बच्चे का सहारा लेकर अधिक भीख जुटाने और अपनी आय बढ़ाने की थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उनकी यह साजिश सफल नहीं हो सकी और मात्र चार दिनों के भीतर दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद उसकी नानी और परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।
इस उल्लेखनीय सफलता पर एसएसपी हरिद्वार ने पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और उनकी मेहनत, समर्पण तथा पेशेवर कार्यशैली की प्रशंसा की। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपी
1-समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा पुत्र नूर आलम निवासी गोल्डन कालोनी लण्ढौरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
2-एक महिला अभियुक्ता उम्र 45 वर्ष
पुलिस टीम में श्री दिव्येश उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर,निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
3- निरीक्षक रविन्द्र शाह एसओजी रुड़की
4- व0उ0नि0 राजेश बिष्ट- कोत0 कलियर
5- उ0नि0 शहजाद अली- कोत0 कलियर
6- उ0नि0 विनोद गोला (विवेचक)
7- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव –एसओजी रुड़की
8- हे0का0 336 सोनू कुमार- कोत0 कलियर
9- हे0का0 इसरार अली- कोत0 कलियर
10- हे0कानि0 मनमोहन एसओजी रुड़की
11- कानि0 518 आबिद अली- कोत0 कलियर
12- म0कानि0 1218 सोफिया अंसारी- कोत0 कलियर
13- कानि0 राहुल कुमार – एसओजी रुड़की
14- का0 महिपाल एसओजी रुड़की
15- का0 अजय काला- एसओजी रुड़की
16- का0 वसीम खान- एसओजी हरिद्वार आदि सामिल रहे।

बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे
अश्लील हरकतों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 05 महिलाएं हिरासत में
2027 चुनावी रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, इमलीखेड़ा मंडल में मासिक बैठक में कलियर में कमल खिलाने का संकल्प