April 1, 2026 03:06:58 am

नन्ही निदा बनी इंसानियत की मिसाल: गुल्लक दान कर जगाई मदद की अलख,

Loading

नन्ही निदा बनी इंसानियत की मिसाल: गुल्लक दान कर जगाई मदद की अलख,

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम अहमद ने ईरान में पीड़ितों के लिए जुटाए 1.72 लाख रुपये,क्षेत्र में सराहनीय कदम की हो रही चर्चा

tahalka1news

कलियर। “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” — इस पंक्ति को पिरान कलियर की 6 साल की मासूम बच्ची निदा फातिमा ने सच कर दिखाया है। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम अहमद की सुपुत्री निदा ने अपनी वर्षों से जमा की गई गुल्लक ईरान की मदद के लिए दान कर दी। इस छोटी सी पहल ने पूरे क्षेत्र में इंसानियत और भाईचारे की एक नई मिसाल कायम कर दी।

नन्ही निदा की इस भावुक और प्रेरणादायक पहल से प्रभावित होकर पिरान कलियर और आसपास के गांवों के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। देखते ही देखते कुल 1,72,051 रुपये की धनराशि एकत्रित हो गई, जिसे ईरान के लिए समर्पित किया गया। यह पहल न केवल मानवता की भावना को दर्शाती है, बल्कि भारत और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्तों को भी मजबूत करती है।

इस नेक कार्य के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ईरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने निदा फातिमा और क्षेत्रवासियों के जज्बे की सराहना करते हुए भारत-ईरान के लोगों के बीच मोहब्बत, भाईचारे और विश्व शांति के लिए दुआ कराई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग अपनी जरूरतों तक सीमित हो गए हैं, वहीं एक छोटी सी बच्ची ने अपनी गुल्लक दान कर समाज को इंसानियत और सेवा का बड़ा संदेश दिया है। निदा की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह दिखाती है कि मदद के लिए बड़ा होना जरूरी नहीं, बल्कि दिल बड़ा होना चाहिए।