एसएसपी हरिद्वार ने उप निरीक्षक आमिर खान,उप निरीक्षक रंजीत तोमर,उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को मेन ऑफ द मंथ से नवाज़ा, किये सम्मानित
![]()
एसएसपी हरिद्वार ने उप निरीक्षक आमिर खान,उप निरीक्षक रंजीत तोमर,उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को मेन ऑफ द मंथ से नवाज़ा, किये सम्मानित
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा जुलाई माह के अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई है जिसमे सर्वप्रथम कावड़ मेला 2024 को सकुशल संपन्न होने पर सभी जवानो को बधाई दी है।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा सम्मेलन में उपस्थित जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है वही कावड़ मेला 2024 में उत्कृष्ट योगदान देने व फील्ड में अच्छा कार्य करने वाले 61 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मेन ऑफ द मंथ से नवाजा गया इसी क्रम में एसएसपी द्वारा कलियर थाने में अपनी ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक आमिर खान,महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी, कांस्टेबल राहुल चौहान, मंगलौर कोतवाली धर्मेंद्र राठी,एएंनटीफ रंजीत तोमर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मेन ऑफ द मंथ से नवाजा गया है और इच्छा जाहिर की है कि उनके द्वारा भविष्य में भी बेहतर कार्य का गतिमान पर रखा जाएगा एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया है कि कावड़ मेले मे व्यवस्था के साथ-साथ घटित हुई संगीन अपराधों का भी सफलता पूर्वक खुलासा किया गया है इसमें हरिद्वार पुलिस के प्रत्येक चेलेंज को जवाब देते हुए सफल हुई जिसमें सभी जवान बधाई के पात्र हैं इसीलिए कावड़ मेला भी सकुशल संपन्न हुआ है हमारे जवान आगे भी कई त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निष्ठा ईमानदारी से करने का संकल्प ले एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया है की सभी थानो चौकियों मे अपराधों का खुलासा नहीं हुआ है सभी थानो की पुलिस टीम अपने अपने काम करती रहेगी।
इस मौके पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल,एसपी देहात स्वपन सिंह किशोर, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एचपी क्राइम ट्रैफिक पंकज गैरोला, सीओ विवेक कुमार आदि मौजूद रहे

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत