डोडा पोस्त के तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 35 किलो 400 ग्राम माल बरामद,ढाबे की आड़ मे चल रहा था नशा का खेल
![]()
डोडा पोस्त के तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 35 किलो 400 ग्राम माल बरामद,ढाबे की आड़ मे चल रहा था नशा का खेल
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन डोडा पोस्त के नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तीनो आरोपी नशा तस्करो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के भगवानपुर रोड हकीमपुरा तुर्रा सैनी ढाबे पास के पास से मुखबिर की सूचना पर तीन नशा तस्करो को वेगनार कार सहित गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 35 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है गिरफ्तार आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय इसम सिंह निवासी चानचक थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश शिवकुमार पुत्र कुंवर पाल निवासी ग्राम हकीमपुर तुर्रा थाना कलियर जनपद हरिद्वार मैनपाल उर्फ मोनू पुत्र कुंवर पाल निवासी उपरोक्त निवासी थाना कलियर बताया, गिरफ्तार नशा तस्करों ने बताया है कि अनिल कुमार उत्तरकाशी से डोडा पोस्ट खरीद कर यहां पर शिवकुमार व मैनपाल को बेचता था जो अपने ढाबे की आड़ में आसपास के लोगों को डोडा पोस्ट बेचकर अवैध लाभ कमाता था आरोपीयो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक उमेश कुमार,हेड कांस्टेबल बबलू कुमार,आनंद चौहान,संजय रावत आदि शामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत